Site iconSite icon AR Live News

बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, चार नावें जब्त

गुजरात(एआर लाइव न्यूज)। बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे हरामी नाला एरिया में दो पाकिस्तानी मछुआरों को धरदबोचा। इस दौरान मछली पकडऩे के काम ली जा रही चार पाकिस्तानी नावेें भी जब्त की है।

बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के जनसपंर्क अधिकारी ने बताया कि हरामी नाला एरिया में गश्त के दौरान क्षेतिज चैनल के पास मछली पकडऩे वाले कुछ पाकिस्तानी लोगोंं की नावों की हलचल नजर आयी। गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ लिया। इनकी नावें जब्त कर ली गई। हालांकि इन नावों में मछली, मछली पकडऩे के उपकरण के अलावा कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

Exit mobile version