Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विद्यापीठ का 14वां दीक्षांत समारोह 28 मई को

48 पीएचडी उपाधि, 80 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय का 14 वां दीक्षांत समारोह 28 मई को प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर होगा।
दीक्षांत समारोह को लेकर बुधवार को कुलपति प्रो.एसएस सारंगदेवोत ने तैयारी बैठक ली। समारोह को लेकर विभिन्न कमेटियां बनाई गई है। दीक्षांत समारेाह के मुख्य अतिथि मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एपी साही, विशिष्ठ अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, संत डॉ. वल्लभदास स्वामी, कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जॉनी, कुल प्रमुख बीएल गुर्जर होंगे ।

गुरूवार को होगी रिहर्सल

दीक्षांत समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है। गुरूवार को शाम पांच बजे दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की जायेगी। सभी सदस्य निर्धारित ड्रैस कोड में शामिल होंगे। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच सहित विद्यापीठ के कई प्रोफेसर और सदस्य मौजूद थे।

कोरोना काल के कारण पिछले साल नहीं हुआ था दीक्षांत समारोह

पिछले साल कोरोना काल के कारण दीक्षांत समारोह नहीं हुआ था। 28 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह में 6 फरवरी 2021 से 20 मई 2022 तक के 48 पीएचडी धारको को उपाधियॉ, 2020- 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 80 विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक दिये जायेंगे। उपाधि धारकों को सफेद कुर्ता, पाजामा तथा छात्राओं के लिए सफेद सलवार कुर्ता या साड़ी पहनना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version