उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक केन्द्र नीमच खेड़ा देवाली में यूआईटी का शिविर हुआ।
सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि शिविर में कुल 91 पट्टे एवं 03 भूखण्डों के आवंटन पत्र जारी किये गये। इस दौरान नामान्तरण के 74 प्रकरणों, भवन मानचित्र अनुमोदन के 99 प्रकरण, लीज जमा करने के 66 एवं उपविभाजन, एकीकरण के 3 प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। यूआईटी के ओएसडी कृष्णपाल सिंह चौहान भी मौजूद थे।
अब तक इतने पट्टे दे चुकी यूआईटी
यूआईटी सचिव ने बताया कि राज्य सरकार के इस अभियान के तहत अब तक लगे शिविर में कुल 9049 पट्टे वितरीत किए जा चुके है। इसके अलावा 4536 भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने, 209 भूखण्डों के उपविभाजन, एकीकरण, 4129 नामान्तरण और 3718 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण भी शिविर के दौरान किया जा चुका है ।

