Site iconSite icon AR Live News

पंजाब सीएम मान ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त : कमीशनखोरी के आरोप में हुए गिरफ्तार

punjab health minister arrest for corruption charges cm man dismisses himpunjab health minister arrest for corruption charges cm man dismisses him

चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को पंजाब पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगला को कैबिनेट से बखोस्त भी कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से पंजाब सरकार में हड़कंच मचा है, वहीं मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के विरोध में कड़ा मैसेज देने का प्रयास किया है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद विजय सिंगला हर टेंडर पर 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंची। मुख्यमंत्री मान ने गुपचुप तरीके से स्वास्थ्य मंत्री का एक स्टिंग करवाया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सिंगला के कमीशन मांगने की पुष्टि हो गयी।

मुख्यमंत्री मान ने सिंगला को बुलाया और सारे सबूत उनके सामने रखे। सबूत देखकर सिंगला ने गलती मान ली। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। सीएम के आदेश पर पंजाब की एंटी करप्शन विंग स्वास्थ्य मंत्री सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिस में आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि दागी लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

केजरीवाल बोले मुझे मान पर गर्व है

अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है।

Exit mobile version