Site iconSite icon AR Live News

अर्थ ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी की कार्यवाहीः विभाग ने पैनल्टी के साथ वसूली की

central gst raid on arth skin & fitness udaipurcentral gst raid on arth skin & fitness udaipur

विभाग ने पैनल्टी के साथ 13.89 लाख रूपए जीएसटी वसूली

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय (सेंट्रल जीएसटी) की एंटी इवेजन शाखा ने अर्थ ग्रुप पर छापा मार कर कार्यवाही की है। सेंट्रल जीएसटी टीम ने शुक्रवार को मुधबन क्षेत्र स्थित अर्थ स्किन एंड फिटनेस (मेसर्स दिव्यांश मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड) पर छापा मारकर इंस्पेक्शन किया।

टीम ने पाया कि अर्थ स्किन एंड फिटनेस की कम्पनी द्वारा स्किन और फिटनेस की जो भी सेवाएं दी जा रही हैं, कम्पनी द्वारा उन्हें हेल्थ केयर सर्विस बताया जा रहा है और उस पर देय जीएसटी नहीं दिया जा रहा है।

इस पर सेंट्रल जीएसटी विभाग ने अर्थ स्किन एंड फिटनेस के प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी कि उनके द्वारा दी जा रही हेयर ट्रांसप्लांट, कील-मुंहासे हटाना, वजन कम करना, अनचाहे बाल हटाना आदि जैसी सर्विस टैक्सबल सर्विस है

विभाग के समक्ष अर्थ स्किन एंड फिटनेस की कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। सेंट्रल जीएसटी विभाग ने अर्थ स्किन एंड फिटनेस की कंपनी से उनके द्वारा दिखाई गयी 62 लाख रूपए की एग्जम्पटेड सप्लाई (exempted supply) पर 18% दर पर 11.89 लाख रूपए जीएसटी और 2 लाख रूपए पैनल्टी कुल 13.89 लाख रूपए की वसूली की है।

Exit mobile version