Site iconSite icon AR Live News

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नेताओं से कहा, हमें चैन से नहीं बैठना है

Prime Minister Narendra Modi virtual address the meeting of BJP national leadersPrime Minister Narendra Modi virtual address the meeting of BJP national leaders

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल संबोधित किया

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल संबोधित किया। मोदी ने भाजपा नेताओं से कहा कि आज 18 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, 400 से ज्यादा भाजपा के सांसद हैं और राज्य सभा में भी वर्षों के बाद वह 100 के आंकड़े को छूने जा रही है, इसके बावजूद चैन से बैठने का हमारा कोई हक नहीं है। आराम से बैठने का रास्ता हमारे लिए नहीं है।

मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि अगले 25 वर्ष को लक्ष्य बनाकर भाजपा की रणनीति तैयार की जाए। हमें चैन से नहीं बैठना है। हमारा लक्ष्य भारत को उन ऊंचाइयों पर ले जाना है, जिनका सपना देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।

शेखावत, भानुकुमार शास्त्री और भंवरलाल शर्मा जैसे दिग्गजों को किया याद

मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत, उदयपुर के पूर्व सांसद एवं जनसंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भानू कुमार शास्त्री, पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा, जगदीश प्रसाद माथुर, रघुवीर सिंह कौशल और गंगाराम कोली को याद करते हुए कहा कि मैं इन नेताओं की उंगली पकड़ कर आगे बढ़ा हंू।

वंशवाद-परिवारवाद पर किया कटाक्ष

मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर वंशवाद और परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवाद और परिवारवाद ने देश का भयंकर नुकसान किया है। परिवारवाद-वंशवाद लोकतंत्र के लिए सबसे घातक परंपरा है। परिवारवादी पार्टियां आज भी देश को पीछे ले जाने पर तुली हुई हैं। उनका सार्वजनिक जीवन परिवार से शुरू होता है, परिवार के लिए चलता है और परिवार के खातिर ही करता है, भाजपा को इन परिवारवादी पार्टियों से निरंतर मुकाबला करना है। मोदी ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति से विश्वासघात खाने वाले हमारे देश के युवाओं का विश्वास सिर्फ भाजपा ही लौटा सकती है।

राजस्थान की सरकार नाकाम सरकार : नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में कुशासन है। अब राजस्थान में भाजपा का कमल खिलाने पर भी चिंतन होगा। तीन दिवसीय इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता भाग ले रहे है।

Exit mobile version