Site iconSite icon AR Live News

नमक फैक्ट्री की दीवार गिरी: दबने से 12 मजदूरों की मौत

12 worker died after factory wall collapsed in morbi12 worker died after factory wall collapsed in morbi

मोरबी,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात के मोरबी में बुधवार को नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की दबने से मौत हो गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में दीवार के पास नमक की बोरियां रखी हुई थीं। दीवार के पास 30 मजदूर पैकिंग का काम कर रहे थे। बारियों के भार से दीवार गिर गयी। दीवार के मलबे के नीचे दबने से 12 मजदूरों की मौत हो गयी है।

सूचना पर पुलिस और बचावदल मौके पर पहुंचे। अर्थ-मूवर्स के जरिए मौके पर बचाव कार्य जारी है, ताकि मलबे के नीचे दबे लोगों को समय रहते निकालकर बचाया जा सके। दुर्घटना पर पीएमओ ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​​प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Exit mobile version