Site iconSite icon AR Live News

हमारा आदिवासियों से गहरा रिश्ता, भाजपा आपके इतिहास को मिटाने के काम करती है : राहुल गांधी

राहुल पहुंचे बैणेश्वर, 132 करोड़ लागत के पुल का किया शिलान्यास

डूंगरपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के समापन बाद सोमवार को राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर में बैणेश्वर धाम पर 132 करोड़ की लागत वाले हाईलेवल पुल का शिलान्यास किया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और आदिवासियों का बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है।
राहुल गांधी ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वो बांटने का काम करती है। आदिवासियों के इतिहास और संस्कृति को दबाने और मिटाने के काम करती है। हम जोडऩे का काम करते है वो बांटने का काम करते है। हम कमजोर लोगों की मदद करते है वो सबसे बड़ेे चुने हुए उद्योपतियों की मदद करते है। बीजेपी दो हिन्दुस्तान बनानी चाहती पूंजिपतियोंं का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीब जनता का। हम दो हिन्दुस्तान नहीं चाहते।

राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की हालत आप सबको मालूम है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन मुझे खुशी है कि राजस्थान की सरकार गरीब, आदिवासियों के लिए काम कर रही है। यहां 132 करोड़ का पुल बन रहा इससे आप सबको फायदा होगा। राहुल गांधी ने कहा कि किसान विरोधी कानून लाए वो विरोध के बाद वापस लेने पड़े। इन कानूनों का फायदा दो तीन उद्योपतियों को मिलता।

मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी सरकारी की तारीफ

राहुल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इन प्रयासों की तारीफ भी की। अशोक गहलोत की सरकार सबके लिए काम कर रही है। दो तीन उद्योपतियों के लिए काम नहीं करती गहलोत सरकार। बाकी हिन्दुस्तान में जहां भी बीजेपी की सरकार है वहां दो दिन उद्योगपतियोंंं के लिए काम हो रहा है। स्वास्थ्य के मामले में राजस्थान पूरे देश में सबसे आगे है। यहां दस लाख तक का इलाज फ्री होता है। किसी भी प्रदेश में स्वास्थ्य के लिए इतना पैसा गरीबों को नहीं दिया जाता। इंग्लिश मिडियम स्कूल खोले जा रहे है इससे आदिवासियों को भी फायदा होगा।

मैं बैणेश्वर मेले में भी आउंगा : राहुल

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बैणेश्वर में बड़ा मेला लगता है। अगली बार यहां मेला लगेगा तब मैं भी यहां आकर दर्शन करने आउंगा। इस मेले को आदिवासियों का महाकुंभ कहा जाता है तो मंै भी अपनी आंखों से देखना चाहता हूं कि मेले में क्या होता है। राहुल गांधी ने बैणेश्वर धाम पर बनने वाले पुल से होने वाले फायदें का जिक्र भी किया। पुल के शिलान्यास से पहले राहुल गांधी व अशोक गहलोत ने बेणेश्वर धाम परिसर में स्थित वाल्मीकि मंदिर, बेणेश्वर शिवालय, राधा कृष्ण मंदिर और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए व बेणेश्वर पीठाधीश्वर गोस्वामी महंत अच्युतानंद महाराज से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 में की थी घोषणा

माही, जाखम और सोम नदी के संगम पर इस पुल के बनने से श्रद्धालू मानसून के दौरान भी बैणेश्वर धाम आसानी से आ जा सकेंगे। हाईलेवल पुल बनने से श्रद्धालु डूंगरपुर-बांसवाड़ा सडक़ से सीधे बेणेश्वर धाम पहुंच पाएंगे। मानसून में तीनों नदियों में पानी की आवक ज्यादा होने से बैणेश्वर धाम टापू बन जाता है। मानसून के दौरान यह स्थिति कई बार बनती है और सडक़ मार्ग जलमग्र होने से कई बार श्रद्धालू बैणेश्वर धाम के अंदर फंस जाते है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने 2021-22 की बजट घोषणा में हाईलेवल पुल के निर्माण की घोषणा की थी।

ऐसा बनेगा पुल

132.35 करोड़ की राशि से बनने वाले इस पुल की साबला से बांसवाड़ा की तरफ लंबाई 1345 मीटर व भटवाड़ा से बेणेश्वर की तरफ पुल की लंबाई 386.50 मीटर होगी। नदी की सतह से 18.50 मीटर की उंचाई पर 36 पिलर पर बनेगा तथा इसकी चौड़ाई 16 मीटर होगी। पुल में सडक़ के साथ क्रैशबेरियर, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ भी बनेगा। उल्लेखनीय है कि इस पुल का शिलान्यास कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से करवाना प्रस्तावित था,लेकिन अंतिम समय में तय कार्यक्रम में बदलाव किया गया और सोमवार को राहुल गांधी से शिलान्यास करवाया गया।

Exit mobile version