Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में देश की पहली कृत्रिम अंग निर्माण इकाई प्रारम्भ

नारायण सेवा संस्थान में पैरा ऑलम्पियन दीपा मलिक ने किया उद्घाटन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया की अध्यक्ष एवं अर्जुन अवार्डी पैरा ऑलम्पियन दीपा मलिक ने दिव्यांगजन से कहा कि वे अत्याधुनिक सहायक उपकरणों की मदद लेकर जीवन को संवारने की पहल करें।
दीपा ने नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय रोटरी के सहयोग से दो करोड़ की लागत से स्थापित देश की पहली अत्याधुनिक कृत्रिम अंग निर्माण इकाई का उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। नारायण सेवा संस्थान में बनने वाले कृत्रिम अंग दिव्यांगजन को सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या के निर्वाह में सहायक होंगे।

संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा,रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ के संरक्षक हंसराज चौधरी, संस्थान सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल, परियोजना प्रभारी रविश कावडिया व महिम जैन भी मौजूद थे।

दिव्यांगजन को नि:शुल्क उपलब्ध करवायें जायेंगे कृत्रिम अंग

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि ऑटोबोक जर्मनी से आयातित मशिनों से इस ईकाई में बनने वाले कृत्रिम अंग दिव्यांगजन को नि:शुल्क उपलब्ध करवायें जायेंगे जो उनके जीवन को आसान बनायेंगे। संस्थान के प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक यूनिट हेड मानस रंजन साहू ने नव स्थापित सेन्ट्रल फेब्रिकेशन यूनिट की प्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी।

Exit mobile version