नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों के बीच सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि जिन निर्यात शिपमेंट को अपरिवर्तनीय ऋण पत्र एलओसी जारी किए जा चुके हैं, उन्हें अनुमति दी जाएगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
डीजीएफटी ने कहा गेहूं की निर्यात नीति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने और उनकी सरकारों के अनुरोध पर दी गई अनुमति के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी।
इसके अलावा डीजीएफटी ने एक अलग नोटीफिकेशन जारी कर प्याज के बीज के निर्यात शर्तों को आसान बनाने की घोषणा की। पहले प्याज के बीज का निर्यात प्रतिबंधित था। इस सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि ईंधन और खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के कारण अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

