Site iconSite icon AR Live News

श्रमजीवी कॉलेज : सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मृदंग’में रिमिक्स पर थिरकी छात्राएं

साक्षी लौहार मिस मृदंग और जगप्रित सिंह मिस्टर मृदंग चुने गए

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग का शुक्रवार को समापन हुआ।
दो दिवसीय कार्यक्रम मेें छात्राओं ने राजस्थानी रिमिक्स गानों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर खूब तालिया बटौरी। समारोह में कुलपति प्रो.सारंगदेवोत ने भी सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी। प्रभारी डॉ.धीरज प्रकाश जोशी ने बताया कि जगप्रित सिंह खालसा को मिस्टर मृदंग व साक्षी लौहार को मिस मृदंग का खिताब मिला।

रंगोली, वाद विवाद, आशुभाषण, एकल गायन, एकल नृत्य, समुह नृत्य,मेहंदी, केट वॉक प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा, प्रो. मलय पानेरी, सहायक कुल सचिव डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. धीरज प्रकाश जोशी, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. दिलीप सिंह चौहान भी मौजूद थे।

Exit mobile version