Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में तापमान का रिकॉर्ड : आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में झुलसाती गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, 12 मई इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गुरूवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक आमजन को गर्मी से राहत मिलने उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 25.8 डिग्री था। इससे पहले 9 मई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा था।

Exit mobile version