Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : दिन का तापमान फिर से 43 डिग्री पार हुआ

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बढ़ती गर्मी से परेशान उदयपुरवासियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को दिन का तापमान फिर से बढक़र 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो दिनों में उदयपुर संभाग में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। इससे गर्मी के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। इससे पहले 9 मई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों में अधिकतम तापमान 45.46 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44.45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहे हैं। यानी राज्य के अधिकतर भागों में हीटवेव का दौर जारी है।

अगले 48 घंटे में तापमान और बढ़ेगा : मेवाड़ में भी लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर हीटवेव तथा कहीं कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री रिकॉर्ड होने की सम्भावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस होने की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version