उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को यूआईटी ने पुराना आरटीओ ऑफिस में लोगों को पट्टे बांटे।
रेबारियों का गुड़ा में 1985 से पूर्व की बसी हुई शिव कॉलोनी के लिए इस शिविर में कुल 81 पट्टे एवं 44 भूखण्डों के आवंटन पत्र जारी किये गये। वर्षों बाद लोगों को घर के पट्टे मिले तो हर कोई खुश नजर आया और यूआईटी का आभार भी जताया। इस कॉलोनी के लोग अब तक कई बार पट्टे की मांग कर चुके है। शिविर में नामान्तरण के 154 प्रकरणों, उपविभाजन,एकीकरण 6 प्रकरण, भवन मानचित्र अनुमोदन के 79 प्रकरण, लीज जमा करने के 70 प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। शिविर में यूआईटी सचिव बालमुकुन्द असावा, विशेषाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान, शिविर पर्यवेक्षक डॉ.आरपी शर्मा, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, बडग़ांव पंचायत समिति सदस्य इन्द्रा डांगी भी मौजूद थे।
यूआईटी अब तक 8617 पट्टे वितरीत कर चुकी
गहलोत सरकार के इस अभियान के तहत यूआईटी अब तक कुल 8617 पट्टे वितरीत कर चुकी है। इसके अलावा 4124 भवन निर्माण स्वीकृति, 196 भूखण्डों के उपविभाजन, एकीकरण, 3959 नामान्तरण, 3327 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण भी शिविर में किया जा चुका है।

