उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। झीलों की नगरी में अब रात का तापमान भी बढक़र 31 डिग्री पार पहुंच गया है। इस कारण लोगों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। उदयपुर में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 27.6 डिग्री था। 24 घंटे में रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने से बीती रात गर्मी का असर ज्यादा रहा।
एक सप्ताह गर्मी से राहत की उम्मीद कम
उदयपुर में आगामी एक सप्ताह में भी गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। कारण यह कि मौसम विभाग ने 16 मई तक अधिकतम तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना जतायी है। जबकि न्यूनतम तापमान 29.0 से 30.0 डिग्री के बीच रह सकता है।
उदयपुर में तापमान की स्थिति
दिन : अधिकतम : न्यूनतम
10 मई : 42.8 : 31.6 डिग्री सेल्सियस
9 मई : 43.2 : 27.6
8 मई : 42.2 : 25.4
7 मई : 40.6 : 25.0

