नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को कई जगह छापेमारी की। एनआईए ने सोमवार सुबह गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को मुंबई के भिंडी बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम के साथियों के खिलाफ मुंबई के नागपाड़ा इलाके, भिंडी बाजार, सांताक्रूज, माहिम, गोरेगांव इलाकों, ठाणे के मुंब्रा और अन्य जगहों पर एक हाउसिंग सोसाइटी पर छापेमारी की। अधिकारी ने कहा कि कई हवाला संचालक और ड्रग तस्कर कथित तौर पर इब्राहिम से जुड़े थे।
प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने फरवरी में दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुरैशी से पूछताछ की थी। संयुक्त राष्ट्र यूएन ने दाऊद की डी कंपनी को प्रतिबंधित आतंकी संगठन और 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

