Site iconSite icon AR Live News

तपती गर्मी में 200 बुजुर्ग धरना देने को हुए मजबूर, 3 महीने से नहीं मिली पेंशन

mpuat pensioners protest and demands for pensionmpuat pensioners protest and demands for pension

MPUAT में वित्त नियंत्रक का घेराव किया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के पेंशनर्स ने शनिवार को 13 महीने की पेंशन बकाया होने और पिछले 3 महीने से एक पैसा पेंशन के रूप में नहीं मिलने से धरना दिया। तपती गर्मी में करीब 200 बुजुर्ग पेंशनर्स धरना देने को मजबूर हो गए। पेंशनर्स ने कहा हमारी जीवनचर्या पेंशन के भरोसे चलती है और विश्वविद्यालय के कुप्रबंधन के कारण पिछले 3 महीने से एक रूपया पेंशन नहीं मिली है, घर चलाना मुश्किल हो गया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान जब पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी के तहत पेंशनर्स ने कुलपति से मिलना चाहा तो पता चला वे कैंपस में नहीं हैं, इस पर पेंशनर्स ने वित्त नियंत्रक से मुलाकात कर समस्या का समाधान चाहा, तो वित्त नियंत्रक बिना किसी समाधान और बातचीत के यूनिवर्सिटी कार्यालय से बाहर जाने लगीं। इस पर पेंशनर्स ने वित्त नियंत्रक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। तपती गर्मी के बीच प्रदर्शन बढ़ता देख विश्वविद्यालय के कुलसचिव वहां पहुंचे और उन्होंने पेंशसनर्स से बातचीत कर जल्द से जल्द एक महीने की पेंशन का भुगतान करवाने का आश्वासन दिया।

पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष एसके भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुप्रबंधन के चलते पेंशनर्स इस भीषण गर्मी में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं। विश्वविद्यालय के कुप्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली में कमी के कारण विभाग में सभी कर्मचारी त्रस्त हैं। इससे पूरे विश्वविद्यालय में सभी कार्मिक एवं पेंशनर्स सभी अव्यवस्था के शिकार हैं।

Exit mobile version