Site icon AR Live News

जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट के बाद आग लगी, दो कर्मचारी घायल

massive fire after blast in tata steel plant jamshedpur

एआर लाइव न्यूज। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शनिवार सुबह जोरदार विस्फोट के साथ भीषण आग लग गयी, हादसे में दो कर्मचारी घायल हुए हैं। ब्लास्ट की आवाज इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज आस-पास के क्षेत्रों में दूर तक सुनाई दी।

हादसा कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में ब्लास्ट होने से हुआ। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गयी। सभी कर्मचारियों को इमरजेंसी में बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, वहीं घायल हुए दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्लांट में आग लगने की सूचना पर कंपनी के सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंपनी प्रबंधन ने जानकारी है कि कर्मचारियों को प्लांट से बाहर निकाल दिया गया है। गैस रिसाव को रोकने का प्रयास चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version