Site iconSite icon AR Live News

पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यापीठ एवं तरूण भारत संघ के बीच एमओयू

विद्यापीठ शुरू करेगा जल प्रबंधन विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)।पर्यावरण संरक्षण एवं जल, जंगल, जमीन को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं तरूण भारत संघ के बीच एमओयू हुआ।
कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जॉनी, कुलपति प्रो.एसएस सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ.हेमशंकर दाधीच एवं तरूण भारत संघ के संस्थापक अध्यक्ष विख्यात डॉ. राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में यह एमओयू हुआ। इस एमओयू के तहत अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मकता को पोषित कर छात्रों और संकायों को पारस्परिक रूप से लाभांवित किया जाएगा।

एमओयू के तहत मानव और प्राकृतिक संसाधन विकास के बीच संतुलन, निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी, समाज में शिक्षा के स्तर में सुधार, समाज को स्वस्थ बनाने के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधाओ को मुहैया कराने पर काम होगा। डॉ.सिंह ने कहा कि तरूण भारत संघ पिछले चार दशक से वन, जल के संरक्षण को लेकर कार्य कर रहा है।

प्रो.सारंगदेवोत ने कहा कि जल प्रबंधन पर विद्यापीठ आगामी सत्र से सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। जन जागृति के लिए ऐसे पाठ्यक्रमों को प्रत्येक विश्वविद्यालय को शुरू करने चाहिए। जिसमें भारतीय संस्कृति, सभ्यता के साथ साथ पर्यावरण की प्राचीन परम्पराओं का अध्ययन कराया जायेगा। कोर्स के द्वारा यह जान सकेगे कि कैसे जल संरक्षण के पारम्परिक तरीको ने समुदायों को मृत नदियों को पुनर्जीवित करने में मदद की है।

Exit mobile version