Site iconSite icon AR Live News

आनासागर झील में मिलीं 2 हजार रुपए के नोट की गड्डियां

fake currency found in anasagar lake ajmerfake currency found in anasagar lake ajmer

एआर लाइव न्यूज। अजमेर में शुक्रवार को आनासागर झील में मिलीं 2000 रूपए के नोट की गड्डियां क्षेत्रवासियों में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रहीं। झील में 2 हजार के नोट की करीब 70-80 गड्डियां होने की सूचना पर जैसे ही क्षेत्र में फैली, वहां लोगों का मजावड़ा लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील में उतरकर नोटों की गड्डियों को बाहर निकाला और सीज किया।

पुलिस ने बताया कि सभी नोटों में भारतीय रिजर्व बैंक लिखा हुआ है, लेकिन प्रथमद्ष्ट्या सभी नोट नकली है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे झील किनारे वॉक कर रहे थे, आनासागर चौपाटी के पास पहुंचे ही थे कि झील के अंदर पानी में कुछ नोट तैराते हुए दिखे। ये 2000 रूपए के नोट थे। गौर से देखा तो वहां कई नोट बिखरे थे और एक प्लास्टिक थैली में नोटों की गड्डियां थीं। इस पर हमने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लास्टिक थैली को पानी से निकाला और आस-पास बिखरे हुए तैरा रहे नोट भी बाहर निकाले। थैली में पानी चले जाने से सभी नोट लुग्दी जैसे काफी खराब हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखने से सभी नोट असली लग रह थे, लेकिन नोट नकली निकले।
इन नोटों के मिलने से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं क्षेत्र में कोई नकली नोट का गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये नोट किसने झील के अंदर फेंके।

Exit mobile version