Site iconSite icon AR Live News

यमुनोत्री धाम यात्रा के पहले दिन 3 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की मौत

yamunotri dham yatra of first day 3 elderly pilgrims deathyamunotri dham yatra of first day 3 elderly pilgrims death

एआर लाइव न्यूज। यमुनोत्री धाम में पिछले 24 घण्टे में तीन बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। ये चारधाम यात्रा पर निकले थे और यमुनोत्री धाम दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हृदय गति रुकने से इनकी मृत्यु हो गयी। तीनों यात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा के पहले दिन पैदल मार्ग पर तीन तीर्थयात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई। इनमें सिद्धार्थ नगर यूपी निवासी अनुरुद्ध प्रसाद जायसवाल 65, डूंगरपुर राजस्थान निवासी कैलाश चौबीसा 63 और जबलपुर एमपी निवासी शकुन परिहार की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं

स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की दी हिदायत

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने तीर्थयात्रियों को पैदल यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण करवा लेने की हिदायत दी है। वहीं जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की हृदय रोगों के मरीज जोखिम न लें और रुक रुककर सफर करें।

Exit mobile version