Site iconSite icon AR Live News

सरपंच 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb arrest mavli sarpanch for taking 15000 bribeudaipur acb arrest mavli sarpanch for taking 15000 bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने बुधवार को मावली सरपंच हेमेन्द्र जाट को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी एसीबी कार्यालय पर शिकायत दी थी कि मकान का पट्टा जारी करने की एवज में मावली सरपंच हेमेन्द्र जाट 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है और नहीं देने पर परेशान कर रहा है।

एसीबी टीम ने एडि.एसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होने पर बुधवार को एसीबी इंस्पेक्टर रतन सिंह राजपुरोहित टीम के साथ मावली पहुंचे। वहां एसीबी टीम ने मावली सरपंच हेमेन्द्र जाट पुत्र चतुर्भुज जाट को 15 हजार रूपए रिश्वत परिवादी से लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version