नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक 6 राज्यों होने वाले विधान सभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी की जयपुर में दो दिवसीय बैठक जयपुर में होने जा रही है।
जयपुर में 20 और 21 मई को होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक में वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे और पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, राज्यों में आवश्यक संगठनात्मक परिवर्तन और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में देश भर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और महासचिव शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर संबंधित सभी प्रदेशाध्यक्षों और प्रभारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

