Site iconSite icon AR Live News

पूर्व मंत्री के पीए के घर में काम करने वाले नौकर-नौकरानियों ने डाली डकैती

nepali servant commit dacoity at businessman house pa of former ministernepali servant commit dacoity at businessman house pa of former minister

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजधानी जयपुर के करणी विहार स्थित द्रोणपुरी कॉलोनी निवासी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीए मैथिलीशरण के घर में सोमवार रात वहां काम करने वाले 2 नौकर और 3 नौकरानियों ने डकैती डाली। मैथिलीशहर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दुर्रू मियां के पीए रह चुके हैं और प्रोपर्टी व्यवसायी हैं।

रात करीब 8 बजे घर में रहने वाले दो नौकर और तीन नौकरानियों ने मैथिलीशरण और उनके परिवार के सदस्यों पर हथौड़े से वार किया और सभी को बंधक बना लिया। पांचों नौकर-नौकरानियों ने घर में रखे जेवर-नकदी, मोबाइल लिए और मैथिलीशरण की कार से ही भाग निकले, इसके बाद कार को एक्सप्रेस हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए।

नौकरों का नहीं कराया हुआ था पुलिस वैरिफिकेशन

नौकरों के फरार होने के बाद मैथिलीशरण के बेटे ने बमुश्किल खुद के हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि डकैती को अंजाम देने वाले नौकर नेपाल के रहने वाले हैं। ऐसे में नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि नौकरों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। घटना को अंजाम देने वाले एक नौकर इनके घर में पिछले 1 साल से काम कर रहा था, वहीं दूसरा नौकर 1 महीने पहले ही आया था। तीन नौकरानियों बाहर से आई थीं।

Exit mobile version