Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4 मई को उदयपुर प्रवास पर

cm ashok gehlot udaipur visit on 4 may for preparation of congress chintan shivir (2)cm ashok gehlot udaipur visit on 4 may for preparation of congress chintan shivir (2)

केबिनेट मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य वीवीआईपी अतिथि भी आएंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर 4 मई बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान केबिनेट मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य वीवीआईपी अतिथि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 4 मई की सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। 5 मई की सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन 4 मई की सुबह वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अगले दिन दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। इनके अलावा सांसद केसी वेणुगोपाल, राजस्व मंत्री रामलाल जाट भी 4 मई की सुबह उदयपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version