Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में स्कूलों का समय बदला, पारा 43.4 डिग्री पहुंचा: सर्वाधिक बीकानेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को मई के पहले दिन ही प्रदेश के बीकानेर में अधिकतम तापमान बढ़कर 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। उदयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

रविवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में एक दिन में ही अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ गया, क्यों कि शनिवार को उदयपुर का अधिकतर तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह 7.30 बजे से 11बजे तक संचालित होंगे स्कूल

उदयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 11 बजे तक कर दिया है।

यह आदेश सभी सरकारी, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार ही रहेगा। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

Exit mobile version