Site iconSite icon AR Live News

5जी स्पैक्ट्रम की जून में होगी नीलामी : केन्द्रीय टेलीकॉम मिनीस्टर

5g spectrum auction in june central minister ashwini vaishnav5g spectrum auction in june central minister ashwini vaishnav

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। 5जी का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है, जून में 5जी स्पैक्ट्रम की नीलामी होगी। केन्द्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जून की शुरुआत में हो सकती है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक दूरसंचार विभाग इस टाइमलाइन के हिसाब से काम कर रहा है और स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण को लेकर आ रही समस्याओं व शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

दूरसंचार नियामक ट्राई 5जी सेवाओं को लागू करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसके लिए ट्राई ने 30 साल के लिए आवंटित होने वाले रेडियो वेव्स के लिए कई बैंडों में बेस प्राइस पर 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मेगा ऑक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कम्यूनिकेशंस कमीशन ट्राई की सिफारिशों पर गौर करेगा और फिर उनसे विमर्श करेगा।

दूरसंचार नियामक ट्राई ने 30 साल के लिए 1 लाख मेगाहर्ट्ज से अधिक स्पेक्ट्रम के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मेगा ऑक्शन प्लान की सिफारिश की है। हालांकि अगर सरकार 20 साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करती है तो बैक ऑफ द इनवेलप कैलकुलेशन के आधार पर 5.07 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम ऑक्शन का प्रस्ताव रखा गया है।

Exit mobile version