Site iconSite icon AR Live News

चेन स्नेचिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा के गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ ले गए बदमाश

chain snatching with old lady during morning walk in udaipurchain snatching with old lady during morning walk in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अशोक नगर माया मिष्ठान के पास गुरूवार सुबह वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और ढाई तोले सोने की चेन तोड़ कर ले गए। वृद्धा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि अशोक नगर रोड नंबर 18 निवासी 62 वर्षीय वृद्धा लोकेश देवी चित्तौड़ा सुबह छह बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे 6.30 बजे तक माया मिष्ठान तक पहुंची थी और वहां से घर लौटने के लिए मुड़ी ही थीं कि पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए।

वृद्धा के पास बाइक लाकर बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और पहनी हुई सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। वृद्धा ने शोर भी मचाया भी, लेकिन सुबह 6.30 बजे होने से वहां चहल-पहल कम थी। इस पर घबराई हुई वृद्धा घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसक बाद परिजन वृद्धा के साथ थाने आए और बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Exit mobile version