Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी की देश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकः राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील की

pm modi appeals to chief minister to reduce vat on petrol diesel pricepm modi appeals to chief minister to reduce vat on petrol diesel price

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की स्थिति को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीसी के जरिए बैठक ली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि गत वर्ष नवंबर में केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किया था, इसके बावजूद कुछ राज्यों ने इस पर वैट कम नहीं किया, जिससे वहां की जनता को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह वैश्विक स्थिति के कारण लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का एक अलग मुद्दा उठाना चाहते हैं। मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में कहा कि जो युद्ध की स्थिति पैदा हुई है, इससे आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। वैश्विक संकट के माहौल में चुनौतियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने पिछले नवंबर में पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम करने के लिए उत्पाद शुल्क कम किया था और राज्यों से अपील की थी कि वे पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दें, इससे जनता को राहत मिल सकेगी। तब कुछ राज्यों ने वैट में कमी की, लेकिन कुछ राज्यों ने वैट में कोई कमी नहीं की, इससे नागरिकों को लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों के नागरिकों पर बोझ बना हुआ है। मोदी ने फिर एक बार राज्यों से वैट कम करने की अपील की।

बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने कोविड प्रोटोकॉल पालना की अपील की

ब्रिटेनए जर्मनी एवं चीन समेत तमाम देशों में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में भी संक्रमण में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए मुंबई से वीसी द्वारा कोविड की परिस्थितियों पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में की जा रही सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया। कोविड के संक्रमण में बढ़ोत्तरी को एक चेतावनी के तौर पर लेकर हम सब को पुनः कोविड प्रोटोकॉल की पालना शुरू कर देनी चाहिए।

Exit mobile version