Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में फिर डरा रहा कोरोना : आज जयपुर में 30 सहित प्रदेश में 50 कोरोना संक्रमित

air force helicopter controls fire of hill area udaipurair force helicopter controls fire of hill area udaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश में कोरोना के चौथी लहर की आहट के साथ ही राजस्थान में भी कोरोना के बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। पिछले 5 दिनों से कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को प्रदेश में 50 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 203 हो गयी है।

मंगलवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार आज सर्वाधिक जयपुर में 30 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, अलवर में 8, धोलपुर में 8, अजमेर में 1, भीलवाड़ा में 1, गंगानगर में 1 और उदयपुर में 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।

जयपुर में 158, तो उदयपुर में 5 एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक एक्टिव केस जयपुर में 158 कोरोना एक्टिव केस हैं। उदयपुर में पिछले 5 दिन से लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने से एक्टिव केस की संख्या 5 हो गयी है। इसके अलावा अजमेर में 6, अलवर में 11, भीलवाड़ा में 3, बीकानेर में 1, धोलपुर में 13, गंगानगर में 1, जोधपुर में 3, कोटा में 2 कोरोना एक्टिव केस हैं। मतलब प्रदेश में 10 जिलों में कोरोना की फिर से एंट्री हो चुकी है।

चिकित्सकों का कहना है कि देश सहित प्रदेश के लिए यह अलार्मिंग है, कि लोग ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों को अवॉइड करें और मास्क का उपयोग अनिवार्यरूप से करें।

rajasthan corona update

Exit mobile version