Site iconSite icon AR Live News

गर्म हवाओं का आमजन पर दिख रहा असर: दिन में पर्यटन केंद्र भी हुए वीरान

heat wave in udaipur temperature at 42 degree celsiusheat wave in udaipur temperature at 42 degree celsius

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। अधिकांश जगह दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने से आमजन प्रभावित नजर आ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी और गर्म हवाएं चलने से आमजन प्रभावित नजर आने के साथ ही पर्यटन केंद्रों पर भी इसका असर नजर आ रहा है। उदयपुर में अधिकांश पर्यटन स्थलों पर सुबह 11 बजे से शाम 6.30 बजे तक विरानी नजर आ रही है।

मौसम विभाग के अनुमान अनुसार 26 से 29 अप्रैल के बीच राजस्थान में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती है। 29 अप्रैल को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगह तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में हो रही बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। इसके कारण अधिकांश जगह तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। इसके कारण कई शहरों में लू का असर भी नजर आ रहा है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। अगले माह तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Exit mobile version