Site iconSite icon AR Live News

जयपुर में 7.50 करोड़ रू. कीमत के हीरे चोरी : लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी हीरे लेकर हुए फरार

theft of diamonds worth 7 crore rupees in jaipurtheft of diamonds worth 7 crore rupees in jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में 7.50 करोड़ रूपए कीमत के हीरे चोरी होने का मामला सामने आया है। यह हीरे दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आए थे और जयपुर में हीरा-सोने-चांदी के व्यवसायियों को सप्लाई होने थे। ये हीरे चोरी भी उस कंपनी के कर्मचारियों ने किए हैं, जिन पर हीरे सप्लाई करने की जिम्मेदारी थी।

इस संबंध में अंबे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कंपनी (कुरियर कंपनी) के मैनेजर धमेन्द्र पांडे ने जयपुर के सिंधी कैंप थाने में कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ हीरे का पार्सल चोरी करने की एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी के मैनेजर धर्मेन्द्र ने बताया कि कंपनी के देश के कई राज्यों में कार्यालय हैं। कंपनी में एक राज्य से दूसरे राज्य में माल डिलीवरी करने का काम किया जाता है। दूसरे राज्यों से आए ये हीरे जयपुर में जवाहरात व्यवसाइयों के सप्लाई होने थे।

सुपरवाइजर मुंबई गया था, तो उसकी अनुपस्थिति में कंपनी कार्यालय से चोरी किया पार्सल

सिंधी कैंप थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि अम्बे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार गुर्जर, हरि ओम गुर्जर, सुरेन्द्र कुमार गुर्जर, देव नारायण और सीताराम पर हीरे चोरी करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई है। ये सभी कर्मचारी अभी फरार हैं। पांचों कर्मचारी सवाईमाधोपुर के रहने वाले हैं। कंपनी के इनके काम अलग-अलग थे, कोई माल लोड-अनलोड करता था, तो कोई पार्सल डिलीवर करने जाता था।

अम्बे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कंपनी बाहर से दूसरी पार्टियों के आने वाले कुरियर को यहां डिलीवर करने का काम करती है। इनके कर्मचारी कंपनी के पार्सल डिलीवर करते हैं। शनिवार को कंपनी का मुख्य सुपरवाइजर काम से मुंबई गया हुआ था। उसकी अनुपस्थिति में इन कर्मचारियों ने कंपनी से पार्सल लिया। पार्सल खोला तो, करोड़ों के हीरे देखकर उनकी नियत खराब हो गयी और कर्मचारी हीरों का पार्सल लेकर फरार हो गए, साथ में कंपनी की स्कूटी भी ले गए। जब सुपरवाइजर वापस आया तो उसे कंपनी के पांचों कर्मचारी गायब मिले और हीरों के चोरी होने का पता चला, इस पर सुपरवाइजर ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

Exit mobile version