Site iconSite icon AR Live News

चंडीगढ यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)।  जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स विभाग की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ।
कडे मुकाबले में चंडीगढ यूनिवर्सिटी ने  चेम्पियनशीप ट्राफी अपने नाम की।मुम्बई यूनिवर्सिटी उपविजेता, सीएएलआईसी कालीकट की टीम  रनरअप रही। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सद्वीता ने 627.5 वजन उठा बेस्ट लिफ्टर  का अवार्ड अपने नाम किया। 

 रविवार को हुए 84 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ विवि मोहाली की छात्रा सोवीता ने गोल्ड मेडल, एमपीएन  विवि की प्रीति ने रजत, मेंगलुर विवि की प्रतिक्षा जी नायक ने कास्य पदक अपने नाम किया। विजयी प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, चितौड विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा ने ट्रॉफी प्रदान की।

इन्हें मिला गोल्ड  मैडल 

आयोजन सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड ने बताया कि अतिथियों द्वारा 47  किलो महिला भार वर्ग में मुम्बई विवि की रसीका आवरे सी, 52  किलो वर्ग में जीजे विवि हिसार हरियाणा की कोमल ने, 57 किलो में चण्डीगढ़ विवि की आस्था सिंह ने , 63 किलो में अन्ना विवि आन्ध्रा की प्रिया एम ने, 76 किलो  वर्ग में एमडीयू विवि रोहतक की रेशमा ने, 63 किलो वर्ग में अन्ना विवि आन्ध्रा की प्रिया एम ने, 69 किलो  में मुम्बई विवि की सलोनी मोरे, 84 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ विवि मोहाली की सोवीता को स्वर्ण पदक से नवाजा।

Exit mobile version