Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस कितना ही चिंतन कर लेे अब कुछ होने वाला नहीं : सतीश पूनीयां

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां उदयपुर में होने वाली कांग्रेस की चिंतन बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि है कांग्रेस चाहे जितनी चिंतन बैठकें कर ले अब कुछ होने वाला नहीं है। इस पार्टी की हालत तो यह हो गई कि उसका सदस्यता अभियान भी सफल नहीं हो पा रहा है।

शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पूनीयां ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर इस प्रकार का जुबानी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस चाहे जितना चिंतन कर ले अब पार्टी की स्थिति सुधरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तो कांग्रेस की हालत यह हो गई कि इनके सदस्य नहीं बन पा रहे है इस कारण इनका सदस्यता अभियान तक फैल हो गया। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस आज किस स्थिति में है।

भाजपा कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनावी की तैयारी में लग जाए

पूनीयां ने टाउनहॉल में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित भी किया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद कनकमल कटारा भी शामिल हुए। इस बैठक में आगामी चुनाव मजबूती से लडऩे के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने को कहा गया।

Exit mobile version