Site iconSite icon AR Live News

शहर में बढ़ेगी सिटी बसें, पर्यटकों के लिए हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बस : आसपास के गांवों से भी चलेंगी बसें

udaipur traffic management committee meetingudaipur traffic management committee meeting

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आठ नए रूट हुए तय : जिला स्तरीय यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में हुए अहम निर्णय

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला स्तरीय यातायात प्रबंधन समिति की गुरुवार को कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आमजन व पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर कई निर्णय लिए गए।

सिटी बस और टूरिस्ट बस के लिए तीन रूटों का अनुमोदन किया गया। तीनों रूटों के प्रस्ताव पहले ही राज्य सरकार को प्रेषित किए जा चुके थे। यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में अनुमोदन होने से जल्द ही इन रूटों पर सिटी बसें शुरू हो सकेगी। इनमें से दो रूट इस हिसाब से महत्वपूर्ण है कि इसमें यात्री व पर्यटक पूरे दिन की टिकिट लेकर विभिन्न स्थानों पर पर्यटन करते हुए किसी भी बस में सवार होकर भ्रमण कर सकेगा। तीसरा रूट चेतक पहाड़ी बस स्टैंड से डबोक एयरपोर्ट तक का है

बैठक में एसपी मनोज कुमार ने यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। ओल्ड सिटी में ई-रिक्शा चलाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, यूआईटी सचिव अरूण हासीजा, निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, कार्यवाहक सीईओ स्मार्ट सिटी प्रदीप सांगावत, समिति के सदस्य सचिव एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़,जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा भी मौजूद थे।

चीरवा रोड पर आए दिन हादसे होने पर चिंता जताई

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि चीरवा रोड सबसे खतरनाक एनएचएआई रोड बन चुकी है। महापौर गोविन्द टांक ने भी आए दिन हादसें पर चिंता जताई। कलेक्टर ने एनएचआई को तत्काल तकनीकी सुधार करने के साथ ही यहां वन्यजीवों के लिए अण्डरपास बनाने के निर्देश दिए।
जन प्रतिनिधियों ने एनएचएआई द्वारा डबोक से प्रतापनगर के बीच बस स्टॉपेज के लिए मंजूरी नहीं देने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि एनएचआई को दोबारा प्रस्ताव भेजे जाए।

इन तीन रूटों का हुआ अनुमोदन

सिटी राउण्ड रूट : सेक्टर 14 चुंगी नाका से वाया गोवर्धन विलास, पटेल सर्कल, सिटी रेल्वे स्टेशन, टाउन हॉल, देहली गेट चौराहा, शास्त्री सर्कल, अशोक नगर, आयड़ पुलिया, एमएलएसयू कॉलेज गेट, बोहरा गणेश जी, महासतियां (आहड म्यूजियम), ठोकर चौराहा, सेवाश्रम चौराहा, सेक्टर 4, 5, 6, 7, जड़ाव नर्सरी, सविना सब्जी मण्डी, रेती स्टेण्ड, सेक्टर 9, सविना चौराहा, खेडा सर्कल, सीए सर्कल, सेक्टर 14 चुंगी नाका तक 23.7 किमी लंबा रूट स्वीकृत करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

हॉप ऑन हॉप ऑफ बस रूट : पर्यटकों के लिए चलने वाली हॉप ऑन हॉप ऑफ बस के लिए 48.1 किमी लंबे रूट का भी अनुमोदन किया गया। यह बस पर्यटकों के लिए गोवर्धन सागर पार्क से रवाना होकर शहर के विभिन्न पर्यटन केंद्रों से होते हुए वापस गोवर्धन सागर पार्क पहुंचेगी।

चेतक से डबोक एयरपोर्ट रूट : चेतक पहाड़ी बस स्टैंड से वाया हॉस्पीटल रोड, सूरजपोल, कुम्हारों का भट्टा, ठौकर चौराहा, प्रतापनगर चौराहा, तुलसी नगर बेडवास, देबारी चौराहा, पावर हाउस, डबोक चौराहा, धुणीमाता रोड होते हुए डबोक एयरपोर्ट तक 23.8 किमी लंबे रूट पर एसी,नॉन एसी बसे चलेगी।

आठ नये रूटों का भी हुआ अनुमोदन,ग्रामीणों को भी मिलेगी बस सुविधा

Exit mobile version