Site iconSite icon AR Live News

खेलगांव में 25 मीटर व 50 मीटर शूटिंग रेंज बनेगी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। चित्रकूट नगर भुवाणा स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव में खिलाडिय़ों को जल्द ही 25 मीटर व 50 मीटर शूटिंग रेंज की सुविधा भी मिलने लगेगी।

खेल गांव के खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया कि शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए आरएसएमएम द्वारा 50 लाख रूपये स्वीकृत किए है। इसमें से 25 लाख खेलगांव को हस्तान्तरित कर दिये गये है। शूटिंग रेंज के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ।

झाला ने बताया कि महाराणा प्रताप खेलगॉव सोसयटी में वर्तमान में संचालित 10 मीटर शुटींग रेंज सें राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर व अंतराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने एवं उदयपुर जिले में शुटींग का रूझान देखते हुए खेल गांव में नई 25 मीटर व 50 मीटर शुटींग रेंज की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मामले में कलेक्टर ताराचंद मीणा भी पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे।

Exit mobile version