Site iconSite icon AR Live News

बारां: घर में हुआ विस्फोट, मकान ढहा, एक युवक की मौत

baran news blast in a house shahbad one died two injuredbaran news blast in a house shahbad one died two injured

बारां,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के बारां जिले के शाहबाद स्थित एक घर में सोमवार तड़के तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ है। विस्फोट होने से पूरा मकान ढह गया और अंदर मौजूद मकान मालिक मुरारी लाल धाकड़ की मौत हो गयी है, मृतक की पत्नी और एक किराएदार महिला गंभीर घायल हैं। विस्फोट किन कारणों से हुआ और क्या घर के अंदर कोई विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, पुलिस इन बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार शाहबाद के देवरी कस्बे में सुबह तड़के घर में हुए विस्फोट की आवाज से आस-पास रहने वालों की नींद खुल गयी। लोगों ने बाहर आकर देखा तो एक मकान पूरी तरह ढह चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं विस्फोट में मकान मालिक मुरारी लाल धाकड़ की मौत हुई है।

मृतक मकान मालिक मध्य प्रदेश का है और कुछ वर्षों से यहां मकान बनाकर प्राइवेट क्लीनिक संचालित करता था। मौके पर पुलिस, एफएसएल सहित अन्य टीमें सैंपल ले रही हैं और जांच में जुटी हैं, ताकि घटनाक्रम की तह तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version