उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी नए अनुमान अनुसार अगले 24 घंटे में राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनेगा। इसके प्रभाव से 17 अप्रैल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व चुरू जिलों में दोपहर बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। आंधी और अंधड़ के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना भी है। बाकी के जिलों में इस सिस्टम का असर पडऩे की संभावना नहीं है।
प्रदेश में चार दिन लू चलने के आसार
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने व लू चलने की संभावना भी जतायी है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 20 अप्रैल तक गर्मी का असर तेज रहने और लू चलने के आसार है। वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और आमजन गर्मी से प्रभावित नजर आ रहा है।

