दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस- “वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस” शुरू
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में दो दिवसीय चौथी अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस का शुभारंभ पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के अध्यक्ष डॉ.संजीव झा ने किया।
कोरोना काल में संक्रमित हुए रोगियों को आने वाली परेशानियों तथा फिजिकल फिटनेस पूर्ण नहीं होने के कारण मृत्यु दर के बढऩे के विषय को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस में डॉ. संजीव झा ने कहा कि कोविड ने दर्द, दवा और उपचार की दुनिया बदल दी है। कोविड महामारी के बाद से लोगों के स्वास्थ्य में कई बदलाव देखे जा रहे है। ऐसी स्थिति में फिजियोथेरेपी से ही मरीजों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा की एक ऐसी विद्या जो बीमारी नहीं होने, किसी प्रकार का कोई साईड इफेक्ट नहीं हो तो उसके प्रति विश्वास और जुड़ाव दोनों ही बढ जाते हैं, यही बदलाव फिजियोथेरेपी के प्रति देखने में आया है।
रविवार को होगा समापन
कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि फिजियोथेरेपी ने वैश्विक महामारी के दौरान रोगियों को होने वाली परेशानियों, जटिलताओ, संक्रमण को प्रभावी तरीके से दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। आयोजन सचिव डॉ.शैलेन्द्र मेहता ने बताया कान्फ्रेंस में देश विदेश के 2500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे। इस दौरान डॉ. रूचि वाष्णेय, भीमसिंह चुण्डावत, नागालैंड विवि के रजिस्ट्रार डॉ.सीके सेथिल कुमार, गुजरात फिजियोथेरेपी कॉसिंल अध्यक्ष डॉ. यगना शुक्ला, डॉ.प्रज्ञा भटट् व डॉ. सुमीता ग्रोवर भी मौजूद थे।

