Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी ने भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया

PM Narendra Modi unveiled 108-feet statue of Lord Hanuman in Morbi gujaratPM Narendra Modi unveiled 108-feet statue of Lord Hanuman in Morbi gujarat

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश की चारों दिशाओं में चार प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं, यह दूसरी प्रतिमा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। भारत आज रूक नहीं सकता है। हम जहां हैं, वहीं नहीं रह सकते। वैश्विक स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया सोच रही है कि आत्मनिर्भर कैसे बनें। मैं देश के संतों से अनुरोध करूंगा कि वे लोगों को स्थानीय उत्पादों को खरीदने की सीख दें। लोकल के लिए वोकल की बात करें। हमारे घरों में केवल अपने लोगों द्वारा बनाई गई चीजों का उपयोग करना चाहिए। इससे अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

तीसरी प्रतिमा रामेश्वरम में बन रही है

पीएम मोदी ने कहा, अगले 25 वर्षों में अगर हम सिर्फ स्थानीय उत्पादों का उपयोग करते हैं, तो हमारे लोगों के लिए बेरोजगारी नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। भगवान हनुमान के आशीर्वाद से, सभी का जीवन हमेशा शक्ति, बुद्धि और ज्ञान से भरा रहे।

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि मूर्ति पश्चिम में मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की गई है। श्रृंखला की पहली प्रतिमा उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2010 में स्थापित की गई थी। दक्षिण में रामेश्वरम में तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।

Exit mobile version