उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 अप्रैल को उदयपुर दौरे पर आएंगे। सीएमओ से कार्यक्रम फाइनल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।
तय कार्यक्रम अनुसार सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को सुबह 9 बजे जयपुर से विशेष विमान से रवाना होकर 9.50 बजे उदयपुर पहुचेंगे। यहां से वे हेलिकॉप्टर से रतनपुर बॉर्डर(डूंगरपुर) पहुंचकर वहां सभा को संबोधित करेंंगे। सभा के बाद दोपहर 12 बजे सीएम गहलोत रतनपुर बॉर्डर से रवाना होकर 12.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे कलेक्ट्री में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

