Site iconSite icon AR Live News

युवक पर हमला कर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले में नरेश गैंग के गुर्गे गिरफ्तार

udaipur-sukher-police-arrest-three-member-of-naresh-gang-in-extortion-caseudaipur-sukher-police-arrest-three-member-of-naresh-gang-in-extortion-case

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना क्षेत्र के नवरत्न कॉम्पलैक्स में युवक और उसके परिवार पर हमला कर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने नरेश गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक की तलाश जारी है।

एसएचओ दलपत सिंह ने बताया कि नाड़ाखाड़ा निवासी साहिल पुत्र सुंदरलाल चौहान, राजसमंद हाल खारोल कॉलोनी निवासी भगवती सालवी पुत्र मांगीलाल और कार्तिक चावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 341, 427, 387 और 34 के तहत गिरफ्तार किया है। इसमें धारा 387 पीड़ित युवक को फिरौती के लिए धमकाने के आरोप में लगाई गयी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एआर लाइव न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था मामला

गौरतलब है कि भुवाणा निवासी पीड़ित अरूण नीमावत ने 25 मार्च को सुखेर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई कि वह पत्नी, बच्चे के साथ कार से जा रहा था। तभी एक कार ने उनकी कार को जबरन रोका। बदमाशों ने पीड़ित की कार के कांच तोड़े, पीड़ित पर बंदूक तानी और जान से मारने की धमकी दी।

साहिल ने फोन कर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी और कहा था कि अगर उदयपुर में सांस लेनी हैए तो नाड़ा-खाड़ा नरेश के यहां 10 लाख रूपए लेकर आ जाना। तब सुखेर पुलिस ने मामला आईपीसी की धारा 143, 341, 427 में एफआईआर दर्ज की थी।

एआर लाइव न्यूज ने केस में एक्सटॉर्शन के लिए धमकाने के आरोप की धाराएं नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जांच के दौरान मामले में आईपीसी की धारा 387 जोड़ी गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version