Site iconSite icon AR Live News

भागवत कथा से मिलती है जीवन में शांति : पुष्कर दास महाराज

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर के पास बडग़ांव के नारायण फार्म में चल रही संगीतमय भागवत कथा में दूसरे दिन मंगलवार को पुष्कर दास महाराज ने कहा कि भागवत कथा से जीवन में शांति मिलती है।
उन्होंने भागवत कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि कथा सत्संग सबसे पहले घर में शांति करती है। आज के समय में लोग भागवत की कहानियों को पकड़ कर बैठते है उनके कहानी के ततवार्थ को नहीं समझने के कारण जीवन में क्रांति नहीं होती। भागवत का ही प्रमाण है कि शुकदेव जी ने एक ही बार कथा करी एवं राजा परीक्षित ने सुनी और उसकी मुक्ति हुई, लेकिन व्यक्ति के जीवन में अनेकों बार कथा सुनने से भी मुक्ति नहीं होती।

पुष्कर दास महाराज ने कहा कि ईश्वर से विमुख लोगो को कथा कीर्तन अशांति लगती है, लेकिन यह उनके पूर्व जन्म के पाप का परिणाम है अथवा उनका अहंकार अज्ञानता है जो उन्हें रुचि नहीं हो पाती।

Exit mobile version