Site iconSite icon AR Live News

सोशल मीडिया पर सीएम गहलोत को धमकी, जोधपुर में एक कंप्यूटर ऑपरेटर हिरासत में

जोधपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केे लिए सोशल मीडिया पर धमकी भरे शब्द लिखने पर जोधपुर पुलिस ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से सीकर निवासी राकेश सिंह शेखावत जो कि जोधपुर में हैंडिक्राफ्ट की फैक्टी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है। उसने सोशल मीडिया पर सीएम अशोक गहलोत के लिए धमकी भरी बातें लिखी। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पोस्ट वायरल होते ही हरकत में आ गई पुलिस

दरअसल यह मामला सीएम गहलोत से जुड़ा हुआ तो सोशल मीडिया पर पोस्ट देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। पोस्ट करने वाले व्यक्ति को आनन फानन में हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पूछताछ में राकेश सिंह ने कहा कि उसने शराब के नशे में ये बातें लिखी।

यह तर्क देता नजर आया राकेश सिंह

पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश सिंह का तर्क था किसरकार को नवरात्रा या दीपावली पर बिजली कटौती को लेकर तो कोई चिंता नहीं होती है, लेकिन रमाजन में बिजली नहीं कटनी चाहिए। इस तरह की बातें होती है तो आदमी को गुस्सा आता है,इसलिए सोशल मीडिया पर ऐसा लिख दिया। वरना मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और न ही मेरे पास कोई हथियार है।

Exit mobile version