Site iconSite icon AR Live News

गोवर्धन सागर व दूध तलाई पर शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स

MOKSHI best appliances for better indiaMOKSHI best appliances for better india

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम गोवर्धन सागर व दूधतलाई पर वाटर स्पोर्ट्स शुरू होंगे। इससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, उदयपुर में वाटर स्पोर्ट्स भी शुरू हो सकेंगे। नगर निगम की राजस्व समिति की बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सामने से करणीमाता मंदिर तक रोप-वे संचालित हो रहा है। दूधतलाई किनारे से से नगर निगम ठेकेदार के माध्यम से पीछोला में नाव संचालन भी हो रहा है।बैठक समिति अध्यक्ष अरविंद जारौली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि प्रक्रिया शुरू करने से पहले झील प्राधिकरण समिति को पत्र लिखकर उनसे अनापत्ति ली जाए।

बैठक में शहर में लंबे समय से बंद पड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्याऊ के संचालन के लिए निगम के साथ हुए एमओयू को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर खाली पड़े 31 भूखंडों को नीलाम करने अवैध वाटिकाओं पर कार्रवाई करने, आवंटित स्थान की जगह दूसरी जगह केबिन लगाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में राजस्व अधिकारी संदीप दाधिच, नीतिश भटनागर सहित समिति सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version