Site iconSite icon AR Live News

उड़ान भरने से पहले स्पाईस जेट के विमान का पंख खंभे से टकराया

दिल्ली एयरपोर्ट की घटना,डीजीसीए ने शुरू की जांच

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली से जम्मू के बीच संचालित होने वाले स्पाईस जेट के एक विमान 737-800 के पुश बैक होते समय इसका पंख(विंग)बिजली के एक खंभे से टकरा गया। संयोग यह रहा कि उड़ान भरने से पहले यह घटना होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। डीजीसीए ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट का एक विमान जम्मू के लिए उड़ान भरने से पहले पार्किंग स्थल से पीछे की तरफ जा रहा था। तभी इसके दाहिने पंख का पिछला किनारा एक खंभे से टकरा गया। इससे पंख क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस विमान को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होना था। स्पाइसजेट ने बाद में यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

Exit mobile version