Site iconSite icon AR Live News

कार और ट्रोले की टक्कर: हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, कपासन पालिका अध्यक्ष के भतीजे थे

two brother killed in road accident at chittorgarh bhilwara highway nephew of kapasan palika chairmantwo brother killed in road accident at chittorgarh bhilwara highway nephew of kapasan palika chairman

चित्तौड़गढ़/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर रोलाहेड़ा के पास शनिवार सुबह कार और ट्रोले की टक्कर से हुए हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गयी। हादसे में मृतक दोनों भाई चित्तौड़गढ़ के कपासन नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी के भतीजे थे। हादसा इतना भीवत्स था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाईयों के शव कार में बुरी तरह फंस गए।

चंदेरिया थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में सगे भाई मयंक 29 और चित्रांशु 27 पुत्र नंदकिशोर सोनी की मौत हुई है। दोनों भाई कपासन से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर रोलाहेड़ा के पास इनकी कार के आगे एक ट्रोला चल रहा था। ट्रोले ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे पीछे चल रही कार ट्रोले में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों भाईयों को निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गयी थी।

दोनों भाई त्यौहार पर घर आए थे और वापस भीलवाड़ा जा रहे थे

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई मयंक और चित्रांशु की भीलवाड़ा में ज्वैलरी शॉप है और दोनों वहीं रहते हैं। त्यौहार मनाने के लिए शीतला अष्टमी पर दोनों कपासन आए थे और आज भीलवाड़ा वापस लौट रहे थे। दोनों भाई शादीशुदा हैं और दोनों की एक-एक बेटियां हैं। बड़े भाई की डेढ़ साल की और छोटे भाई की छह महीने की बेटी हैं। हादसे की सूचना पर सांसद सीपी जोशी हॉस्पिटल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Exit mobile version