जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तरल रूप में जूते में छुपाकर लाया गया सोना कस्टम विभाग की टीम की पकड़ में आ गया। इसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रूपए बताए जा रही है।
स्पाइस जेट की फ्लाइट से गुरुवार को दुबई का एक यात्री तस्करी का सोना लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। इस यात्री की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर कस्टम की टीम ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। एयरपोर्ट के बाहर इस यात्री का सामान लेने के लिए एक दूसरा व्यक्ति इसके पास आया। कस्टम विभाग की टीम ने यात्री को पकड़कर पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया।
कस्टम विभाग की टीम को शक होने पर इस यात्री के सामान की तलाशी ली तो जूतों के अंदर हार्ड पैपर में लिपटे दो पॉलिथीन कैप्सूल मिले। इनमें तरल पेस्ट के रूप में सोना छुपाया हुआ था। कस्टम विभाग की टीम ने इस यात्री और सोना लेने आए दूसरे व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया।

