परीक्षा में नकल रोकने संबंधित विधेयक पर चर्चा के दौरान का वाकिया
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को नकल रोकने संबंधित विधेयक एंटी चीटिंग बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को रोना आ गया।
इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कटारिया ने कहा कि एक गरीब घर का बच्चा भूख मारकर पढ़ता है और उसके बाद परीक्षा के लिए जाता है तो रोते हुए घर लौटता है। इसका दुख नहीं होता है हमें?। हम लोगों के मन में कुछ रहम नही है कि आखिर उस बच्चे का क्या होगा जो इतनी पीड़ा के साथ पढ़ रहा है। कटारिया अचानक भावुक हो गए और बोलते बोलते उनका गला भर आया। वीडियो में सुनें, आखिर क्यों रो पड़े कटारिया
आपने पैसे वाले लोगों के पास सारी सरकारी नौकरियों को बेच दिया
कटारिया ने कहा कि आपने इन सारे पैसे वाले लोगों के पास सारी सरकारी नौकरियों को बेच दिया। मैं बहुत कड़वा सच बोल रहा हूं, पिछले आठ साल में जो नौकरियों में लगे हैं, उन सबका भी पोस्टमार्टम करवा लें, आधा फर्जी मामला निकलेगा। कोई सोचने वाला है क्या इस पर। आखिर उसके दर्द को कौन समझेगा?। हमने परीक्षा के माध्यम से पैसे वाले लोगों को उतार कर गरीब के आसार पर पानी फैर दिया। बच्चा रात और दिन, भूखा रहकर पढ़ता है,प्यासा रहकर पढ़ता है, घर बैचकर पढ़ता है, खेत बैचकर पढ़ता है, लेकिन जब उसका सलैक्शन नहीं होता है तो वह जहर खाकर मरता है। कोई इस पीड़ा को समझने के लिए तैयार नहीं है।

