Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से

10वीं की परीक्षा 31 मार्च से होगी शुरू

अजमेर(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से जबकि 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से शुरू होगी।
बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने बताया कि 24 मार्च यानी गुरुवार से शुरू हो रही 12वी की परीक्षा के लिए 9 लाख 11 हजार 917, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 4058 और विशेष योग्यजन श्रेणी में 899 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कला वर्ग में 6 लाख 52 हजार 590, वाणिज्य में 27 हजार 338 और विज्ञान वर्ग में 2 लाख 31 हजार 989 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

12 की परीक्षा के लिए 10 लाख 91 हजार 88, प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7 हजार 229 और विशेष योग्यजन श्रेणी में 1 हजार 539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राज्य में 6068 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जोकि पिछले साल की तुलना में 15 अधिक है। राज्य में 73 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्र के रूप में रखा गया है। 5 हजार 444 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र पुलिस थानों में और 326 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र पुलिस चौकियों पर पुलिस सुरक्षा में रखे है। 428 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

प्रदेश में 11 जिले संवेदनशील,जिन पर रहेगी विशेष नजर

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 11 जिले संवेदनशील हैं। इनमें जालौर, सीकर, नागौर, धौलपुर, जोधपुर, झुंझुनू, दौसा, करौला, भरतपुर, बाड़मेर तथा सवाई माधोपुर जिले शामिल है। इन जिलों में सभी परीक्षा केंद्रों पर अलमारी से प्रश्न पत्रों को निकालने और केंद्र पर खोलने तथा वितरण के दौरान वीडियाग्राफी होगी। अन्य गतिविधियों की भी प्रतिदिन वीडियोग्राफी होगी। इन केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम भी किए हैं।

Exit mobile version